नोटबंदी के फैसले के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पूरे प्रदेश में जनाक्रोश रैली निकाल रही है, जिसके चलते रविवार 8 जनवरी को कांग्रेस की जनाक्रोश रैली सूबे के मेरठ जिले में पहुँच चुकी है।

गुलाम नबी आजाद पहुंचे मंच पर:

  • मेरठ में जनाक्रोश रैली के चलते कांग्रेस नेता और रैली के मुख्य अतिथि गुलाम नबी आजाद मंच पर पहुँच चुके हैं।
  • इसके साथ ही मंच पर इमरान मसूद और मीम अफजल मौजूद रहे।
  • राज बब्बर और नगमा अभी कार्यक्रम में नहीं पहुँच पाए हैं।
  • वहीँ कांग्रेस नेता मीम अफजल ने रैली का संबोधन किया।

मीम अफजल का संबोधन:

  • कांग्रेस नेता मीम अफजल ने रैली के तहत सबसे पहले अपना संबोधन शुरू किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मोदी जी कहते हैं कि, जनता खुश हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमने और राहुल गाँधी ने एक नारा लगाया था कि, किसानों के कर्ज और बिजली बिल माफ़ किये जाएँ।
  • मीडिया पर हमला करते हुए मीम अफजल ने कहा कि, हमारा मीडिया सिलेक्टेड लोगों को दिखाता है।
  • मीम अफजल ने आगे कहा कि, मोदी तक आज हमारी बात पहुंचनी चाहिए।
  • साथ ही मीम अफजल ने कहा कि, जनता मोदी से परेशान है और कांग्रेस को वोट दें।
  • मीम अफजल ने ये भी कहा कि, यूपी का चुनाव सेमीफाइनल है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 2019 के फाइनल चुनाव में हम PM मोदी को बाहर का रास्ता दिखायेंगे।
  • इसके साथ ही जनाक्रोश रैली में बसपा से पूर्व जिला पंचयात सदस्य राजबाला और अफजाल सैफी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें