उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा रविवार 8 जनवरी को हुए हिट एंड रन मामले में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

मदद का दिलाया भरोसा:

  • समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा रविवार को हुए हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
  • अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ने सभी घायलों को सरकार की ओर से पूरी मदद का भरोसा दिलाया।
  • ज्ञात हो कि, रविवार की सुबह तड़के लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला हुआ था।
  • जिसमें करीब 16 लोग इस हिट एंड रन से प्रभावित हुए थे।
  • मामले में 11 लोगों की हालत काफी गंभीर है, जबकि अन्य 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

ravidas mehrotra

पूरा मामला:

  • समाजवादी पार्टी के मलिहाबाद से पूर्व विधायक अशोक रावत का बेटा आयुष बीबीयू का छात्र है।
  • वह फैजाबाद रोड पर रोहताश एनक्लेव में रहता है।
  • एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा निखिल अरोड़ा गोमतीनगर के विशालखंड का रहने वाला है।
  • पुलिस के अनुसार दोनों एक जन्मदिन पार्टी गए थे जहां दोनों ने जमकर शराब पी।
  • दोनों घर वापस लौट रहे थे कार पूर्व विधायक का बेटा चला रहा था।
  • आयुष ने शनिवार रात करीब 1:50 बजे तेज रफ्तार कार (यूपी 32 जीएच 7788) बहुखंडी विधायक निवास के पास रैन बसेरे में घुसा दी।
  • इसमें रईसजादों ने लखनऊ में रोज कमाकर खाने वाले करीब 20 लोगों को कुचल दिया।
  • इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • जबकि एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • चीख पुकार सुनकर दौड़े अन्य मजदूरों और आसपास की झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने भाग रहे रईसजादों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
  • दोनों रईसजादों को गिरफ्तार कर सभी घायलों को ट्रॉमा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक की और मौत हो गई।
  • जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें