उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर एक बार फिर आंशिक रूप से शांत पड़ती नजर आ रही है। ज्ञात हो कि, समाजवादी पार्टी के नाम और निशान की लड़ाई अभी भी चुनाव आयोग में लड़ी जा रही है।

सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे मुलाकात:

  • समाजवादी पार्टी शायद अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
  • जिस समय जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां गिनाने का समय था।
  • उसी समय पार्टी में नेतृत्व की लड़ाई और उसके बाद प्रभुता का झगड़ा शुरू हो गया।
  • जिस समय विरोधियों को ताकत दिखाने का समय था उस समय परिवार में ही जोर आज़माइश शुरू हो गयी।
  • चुनाव के नाम पर ही सही समाजवादी पार्टी में शान्ति पड़ती नजर आ रही है।
  • इसी बीच मंगलवार 10 जनवरी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलाकात कर सकते हैं।

सुलह की एक और कोशिश?:

  • समाजवादी पार्टी में अभी तक सुलह की कुल 7 कोशिशें हो चुकी हैं।
  • जिनमें से एक भी कोशिश पूरी तरह से कामयाब नहीं हुई है।
  • साथ ही सुलह का मामला हर मुख्यमंत्री अखिलेश शिवपाल और अमर सिंह पर लटका देते हैं।
  • सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अखिलेश कि शर्त में ये प्रमुख है कि, अमर सिंह को पार्टी से बाहर भेजा जाये।
  • इसके साथ ही शिवपाल सिंह को राष्ट्रीय राजनीति में भेजा जाए।
  • वहीँ सपा प्रमुख इन दोनों ही शर्तों के लिए तैयार नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज रायबरेली के दौरे पर, कार्यक्रम में करेंगी शिरकत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें