भाजपा आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर जनता तक अपनी पहुंच बनाने में लग गई है। साथ ही पिछले ढाई सालों में मोदी सरकार के दौरान किए गए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा जा रहा है। ताकि जनता काम के आधार पर ही किसी भी पार्टी को सत्ता में बैठाए। इसी क्रम में भाजपा ने आगरा में परिवर्तन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां केंद्री मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही नोटबंदी के फायदे भी लोगों के सामने रखें।

सरकार रख रही दूरगामी नज़र :

  • भाजपा का परिवर्तन संवाद कार्यक्रम आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया।
  • यहां केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नेता अच्छा होगा, तो ही उसकी नियत अच्छी होगी।
  • तभी उसकी कार्य के प्रति नीति अच्छी होगी और उसके काम भी अच्छे होगें।
  • उन्होंने कहा कि हमें सरकार की योजनाओं के दूरगामी असर को समझना होगा।

नोटबंदी सहित कई योजनाओं को जनहित में बताया :

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार के नोटबंदी फैसले की तरफ इशारा किया।
  • उन्होंने कहा कि अब तक 85% रकम लोगों के बिस्तर के नीचे दबी पड़ी थी।
  • अब यह धन वापस अर्थव्यवस्था में शामिल हो गया है, जिसका फायदा आम आदमी को ही मिलेगा।
  • उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के चलते देश में आसान कारोबार की राह बन रही है,
  • इसी के चलते अमेरिका, रूस व अन्य देश भी अब भारत के साथ मित्रता बनाना चाहते हैं।
  • ताकि वह इससे अपना व्यापार भारत ला सकें।
  • इससे देश को लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने सिर्फ 2.5 साल में 25.5 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खुलवाने में कामयाबी हासिल की।
  • इसका फायदा देश को डिजिटल बनाने में मिलना तय है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें