उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया।

समाजवादी पार्टी का सफाया तय:

  • गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सपा पर जमकर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सफाया हो जायेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी भी ये बात जानते हैं।
  • इसी में जोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, शिवपाल सिंह भी यह जानते हैं।

सपा में मचे घमासान पर हमला:

  • योगी आदित्यनाथ ने आगे समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, सपा में ये पारिवारिक नौटंकी चल रही है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा भाजपा सांसद ने कहा कि, ये एक हाई प्रोफाइल पॉलिटिकल ड्रामा है।

नोटबंदी ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है:

  • योगी आदित्यनाथ ने आगे नोटबंदी पर अपनी राय रखी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से आतंकवाद की कमर टूट गयी है।

राहुल गाँधी पर हमला:

  • योगी आदित्यनाथ ने आगे राहुल गाँधी पर भी हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों का कद बढ़ जाता है, लेकिन अक्ल नहीं बढ़ती है।

 वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=ALI-O_-lz0w&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें