मालेगांव धमाके में एक नया मोड़ आ गया। मालेगांव धमाके के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित की पत्नी ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।

  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को सितंबर 2008 को एक पांच साल के लिए जेल में बंद किया गया है।
  • पुरोहित कड़े मकोका के तहत कथित अपराध के लिए 29 के तहत परीक्षण के रूप में जेल में बंद कर दिया गया है।
  • सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वस्त्र उत्पादन शहर है मालेगांव।

 

  • अपर्णा पुरोहित लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित की धर्मपत्नी हैं।
  • अपर्णा पुरोहित के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को रक्षा मंत्रालय की तरफ से सभी गोपनीय दस्तावेज सौंपे गये थे।
  • अपर्णा पुरोहित ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने सभी गोपनीय काम मिलिट्री इंटेलिजेंस के संज्ञान में किये थे।
  • रक्षा मंत्रालय ने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित के केस से जुड़े सभी दस्तावेजों को मिलिट्री कोर्ट को सौंप दिया है।
  • ये सभी दस्तावेज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के आदेश पर मिलिट्री कोर्ट को सौंपे गये हैं।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित अपने जाबांज कामों के लिए जाने जाते थे।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित आतंकियों के समूहों में घुसकर कर जानकारी जुटाते थे।

malegaon blast

  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित के इस काम की तारीफ़ की आतंकवाद निरोधक दस्ता भी कई बार कर चुका है।
  • सुप्रीम कोर्ट में पुरोहित का केस लड़ रहीं नीला गोखले ने अपनी दलील में कहा कि दो गवाहों ने इस बात की पुष्टि की  है कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने आतंकवाद निरोधक दस्ते को भी कई अहम जानकारियाँ दी हैं।
  • नीला गोखले ने अपनी दलील में कहा कि मिशन की गोपनीयता बनाये रखने की वजह से लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने कोर्ट में चुप्पी साधे रखी।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को पत्र लिखकर अपने सम्मान को वापस पाने की पेशकस की है।

malegaon blast

  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित के पत्र के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने यह दावा किया था कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ हो सकता है।
  • समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में जांच के लिए एनआईए की एक टीम अमेरिका भेजी जा चुकी है।
  • इन मामलों में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित बगैर जमानत के आठ सालों से जेल में बंद हैं।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित की पत्नी अपर्णा पुरोहित ने अपने इंटरव्यू में बताया कि किस तरह उनके पति पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया।
  • श्रीकांत पुरोहित की पत्नी अपर्णा पुरोहित ने ATS प्रमुख सहित अन्य दो अधिकारीयों पर गंभीर आरोप लगायें है।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें