उत्तरप्रदेश में बीजेपी पार्टी ने अपनी सक्रिता चुनाव के मद्देनज़र और भी तेज कर दी है। प्रदेश के नेता पार्टी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं पार्टी नेताओं ने भी विरोधियों पर धावा बोलना शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर अपनी जोर आजमाईश करने में लगे हुए है।

माथुर ने विरोधियों पर कसा तंज :

  • इसी बीच बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर यूपी चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखें।
  • उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला किया।
  • ओम माथुर ने कहा कि कांग्रेस , आरएलडी और सपा मैदान में आयें, पता चलेगा कौन कितने पानी में है।
  • उन्होंने यह बात कह कर बीजेपी की मजबूत स्थिति पर इशारा किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा पहले ही पीछे होती जा रही है।
  • सपा के आपसी झगड़े से उसका ही नुकसान हो रहा है।
  • साथ ही इस नौटंकी से जनता को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

बसपा को बताया छोटी पार्टी :

  • ओम माथुर ने बसपा पर निशाना साधते हुए उसे छोटी पार्टी तक कह दिया।
  • लेकिन उन्होंने कहा कि छोटी पार्टियां भी चुनौती देती हैं।
  • फिलहाल वह बसपा की ताकत को कम नहीं आक रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें