[nextpage title=”priyanka dimple spotted” ]
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश को कांग्रेस अपना समर्थन दे सकती है, जिस पर काफी समय से राजनीतिक विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे थे। इलाहाबाद में कांग्रेस की प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव को एक साथ देखा गया है। जिसके बाद गठबंधन की अटकलों को और बढ़ावा मिल गया है।
[/nextpage]
[nextpage title=”priyanka dimple spotted2″ ]
पोस्टर में साथ दिखीं प्रियंका और डिंपल:
- उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की कांग्रस कमेटी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है।
- जिसमें कांग्रेस की प्रियंका गाँधी और मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी एक साथ नजर आ रही हैं।
- यह पोस्टर इलाहाबाद शहर कांग्रेस के महासचिव इरशाद उल्ला और कांग्रेस नेता अनिल चौधरी द्वारा बनवाया गया है।
- पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है कि, ‘महिलाओं का बजेगा डंका’।
- उसके नीचे लिखा गया है कि, ‘झूठे वादों से दिलाओ निजात, उत्तर प्रदेश का करो विकास’।
- गौरतलब है कि, कांग्रेस और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच गठबंधन की अटकलें कई दिनों से लगायी जा रही है।
कांग्रेस के रणनीतिकार ने तैयार की पृष्ठभूमि:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गाँधी एक साथ आ सकते हैं।
- जिसके तहत गठबंधन की पृष्ठभूमि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तैयार कर ली है।
- सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर काफी लम्बे समय से अखिलेश यादव के संपर्क में थे।
- हालाँकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Allahabad
#congress leader priyanka gandhi and cm akhilesh's wife spotted together
#dimple yadav
#m akhilesh's wife dimple yadav
#ongress leader priyanka gandhi and cm akhilesh's wife spotted together at allahabad.
#priyanka dimple spotted
#priyanka dimple spotted together in a poster at allahabad
#Priyanka Gandhi
#Uttar Pradesh
#इलाहाबाद
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी
#कांग्रेस
#डिंपल यादव
#प्रियंका गांधी
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
#राजनीतिक विशेषज्ञ
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार