उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

नोटबंदी के फैसले पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर प्रेस कांफ्रेंस को आयोजित किया था।
  • प्रेस कांफ्रेंस में आगे उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी के बाद भी अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी के लोगों में भाजपा के वादा खिलाफी को लेकर गुस्सा भरा हुआ है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, नोटबंदी के बाद से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लोगों की बात में सच्चाई नजर आ रही है, लोग बहुत परेशान हैं।

सरकार ने पैसे जमा करने के फर्जी नियम थोपे:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने लोगों के खाते में पैसा जमा करने के लिए बेवजह नियम थोप दिए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने हमारी पार्टी के लोगों पर जबरन कालेधन का आरोप लगाया।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे दावा किया कि, पार्टी महापुरुषों के दिखाए हुए रास्ते पर चल रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राजनीतिक स्वार्थ में भाजपा मान-मर्यादा भी भूल चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें