समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह पर फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में आ चुका है। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव चिन्ह के मामले पर हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद अखिलेश खेमें में बेहद खुशी है। अखिलेश खेमें के कार्यकर्ता उनके आवास पर जमा हो गए हैं। वहीं पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव के नाम के नारे लग रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से सयम रखने की अपील

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके बाद अपने कार्यकर्ताओं से सयम बनाए रखने की अपील की।
  • उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह फिर सरकार बनाने की तैयारियों में जुट जाए।
  • पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता चुनाव से जुड़ी तैयारियां में लगने को कहा।

नेताजी के नेतृत्व में होगा चुनाव

  • अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद भी सपा प्रमुख मुलायम सिंह को सर्वोच्च माना।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि हम नेताजी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे।
  • उन्होंने कहा कि नेता जी का चेहरा ही पार्टी की पहचान है।
  • उनके नेतृत्व में सपा चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें