समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की राह तलाश रही राष्ट्रीय लोकदल ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजिदत सिंह उम्मीदवारों की यह लिस्ट जारी की है।

सपा से गठबंधन की उम्मीद खत्म, जारी की लिस्ट

  • उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए आरएलडी ने अपनी पहली लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं।
  • इसी के साथ आरएलडी के सपा के साथ गठबंधन होने की सारी आशंकाए समाप्त हो गई है।
  • जानकारी हो कि पिछले कई दिनों से सपा,कांग्रेज और आरएलडी के बीच यूपी चुनाव के लिए गठबंधन की चर्चा चल रही थी।
  • लेकिन सपा सीट के बटवारे को लेकर खींचतान के चलते पीछे हट गई।
  • पहले आरएलडी को 20 सीटे देने पर सहमति बन रही थी।
  • लेकिन आरएलडी इतनी सीटों पर संतुष्ट नहीं थी।
  • सीटों के बटबारे को लेकर आखिरकार सपा ने गठबंधन को लेकर आरएलडी से बातचीत बंद दी।
  • इसी के बाद शुक्रवार को पहले सपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
  • फिर कुछ देर बाद राष्ट्रीय लोक दल ने भी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें