बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 21 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रचार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए, साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो ने अपने विरोधी दलों पर भी हमला बोला।

यूपी में कांग्रेस की हालत ख़राब:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हालात ख़राब हैं।
  • इसी में आगे मायावती ने कहा कि, कांग्रेस का असली चेहरा दिखना शुरू हो गया है।
  • उन्होंने आगे कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला।

शीला दीक्षित की पुष्टि नहीं:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने पहले शीला दीक्षित का नाम दिया था।
  • इसी में आगे उन्होंने जोड़ा कि, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

गठबंधन पर हमला:

  • यूपी चुनाव के तहत सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी में कांग्रेस का दिवालिया चेहरा दिखाई दे रहा है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस अब सपा एक दागी चेहरे के साथ गठबंधन कर रही है।

ये भी पढ़ें: दागी चेहरा जनता को पसंद नहीं आ रहा है- बसपा सुप्रीमो मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें