उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत समाजवादी पार्टी ने अपने प्रचार अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। जिसके तहत अखिलेश यादव जल्द ही विकास रथ पर सवार होकर अपनी पार्टी और सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जायेंगे।

24 जनवरी से शुरू होगा समाजवादी पार्टी का प्रचार अभियान:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • जिसके तहत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
  • वहीँ सूबे की समजवादी पार्टी ने अभी अपने प्रचार अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली है।
  • जिसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उम्मीदवार अखिलेश यादव 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकलेंगे।

24 जनवरी को जायेंगे सुल्तानपुर:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी ने अपने प्रचार अभियान की घोषणा कर दी है।
  • अखिलेश यादव 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकलेंगे।
  • 24 जनवरी को अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले से अपनी प्रचार यात्रा का शुभारम्भ करेंगे।
  • अखिलेश इसौली के सुरेश नगर और सदर विधानसभा के मोतिगरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा के पदाधिकारियों ने शानिवार को बैठक भी की।
  • यह बैठक सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में हुई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें