उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी रविवार 22 जनवरी को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुँच चुके हैं।

नहीं पहुंचे सपा प्रमुख:

  • समाजवादी पार्टी रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही है।
  • जिसके लिए मंच पर पार्टी के कई बड़े चेहरे पहुंच चुके हैं।
  • लेकिन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पार्टी के घोषणा पत्र कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं।
  • सपा नेता आजम खान सपा प्रमुख को बुलाने उनके आवास पहुंचे हैं।
  • वहीँ गौरतलब है कि, मंच पर लगे बोर्ड से शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर हटाई गयी है।
  • साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मंच पर आमंत्रित नहीं किये गए हैं।

डिंपल यादव भी मंच पर मौजूद:

  • समाजवादी पार्टी रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही है।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर पहुँच चुके हैं।
  • इसके साथ ही मंच पर उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद हैं।
  • वहीँ मंच पर सपा नेता अहमद हसन, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा मौजूद हैं।
  • इसके साथ ही सपा नेता आजम खान भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष कर रहे हैं कार्यक्रम की मेजबानी:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को पार्टी कार्यालय पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तहत अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें