उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सिलेंडर में विस्फोट से हादसा हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से 7 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

2-2 लाख मुआवजे की घोषणा:

  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल हो गए।

  • घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • घायलों 17 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गयी है।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों को 2-2 लाख मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

  • समाजवादी सरकार के मंत्री अरविन्द गोप और सुधीर रावत मौके पर पहुंचे।

  • बाराबंकी के देवा क्षेत्र के रफ़ीपुर गाँव की घटना।

  • मरने वाले 7 लोगों में 5 बच्चे।

  • दो लड़के क्रमशः 2.5 साल और 4 साल के थे, मरने वाली लड़कियों में सभी 10 साल से उम्र के थे।

  • दो अधेड़ उम्र की महिलाओं की भी मौत हो गयी है इस हादसे में।

  • रफ़ीपुर गांव के लल्ला राम पाल के घर में दो दिन बाद शादी का कार्यक्रम था।

  • आज सभी रिश्तेदार पहुंचे हुए थे, घटना के वक़्त कुंवारी कन्या का भोज का कार्यक्रम चल रहा था।

तस्वीरें:
बाराबंकी सिलेंडर ब्लास्ट
बाराबंकी सिलेंडर ब्लास्ट
बाराबंकी सिलेंडर ब्लास्ट
बाराबंकी सिलेंडर ब्लास्ट
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें