भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की, जिसमें केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी विधानसभा चुनाव समेत राम मंदिर जैसे मुद्दों के सवालों के जवाब दिए।

राम मंदिर चुनाव के बाद बनेगा:

  • यूपी के विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • वहीँ बुधवार 25 जनवरी को भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने यूपी चुनाव के साथ राम मंदिर के मुद्दे पर बात की।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, राम लला का भव्य मंदिर दो महीने में नहीं बनने जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राम मंदिर अब चुनाव बाद ही बनेगा।

राम मंदिर आस्था का विषय है:

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, राम मंदिर आस्था का विषय है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस समय यह कोई विषय नहीं है।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे प्रदेश की मौजूदा सरकार की विफल नीतियों पर बात की।

मुख्य मुद्दा राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार:

  • केशव मौर्य ने आगे कहा कि, पार्टी का मुख्य मुद्दा राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा चुनाव में 300+ सीटें लाएगी।
  • साथ ही उन्होंने सपा सरकार की गुंडागर्दी पर भी हमला किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें