उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिस दौरान बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन भी किया। बसपा सुप्रीमो के बाद अफजाल अंसारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

सपा प्रमुख और शिवपाल ने की थी पेशकश:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के बाद अफजाल अंसारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
  • अफजाल अंसारी ने कहा कि, कौमी एकता दल के विलय के लिए शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह ने प्रस्ताव पेश किया था।
  • उन्होंने आगे इसी में जोड़ा कि, आपसी कलह में प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया।
  • अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी में हम बिना किसी शर्त विलय के तैयार थे।

पार्टी के विधायकों को टिकट नहीं:

  • अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी ने हमारे दोनों विधायकों को टिकट देने से मना कर दिया था।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, सपा ने हमें बहकाने का काम किया है।
  • अफजाल ने आगे कहा कि, मुलायम सिंह ने कहा था कि, अखिलेश मुस्लिम समाज का विरोध करते हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, दुर्भावनापूर्ण तरीके से हमें अपमानित किया गया।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इसका खामियाजा सपा को चुनाव में भुगतना होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें