आज भारत वर्ष में 68वां गणतंत्र दिवस पर्व बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया जा रहा है. इस दौरान सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों से लेकर सभी प्रतिष्ठित स्थलों पर देश की आन बान और शान कहे जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया गया. इसी तिरंगे की इज्ज़त और सम्मान में हमारे जवान सरहद पर अपनी जान हस्ते हस्ते न्योछावर कर देते हैं.

[ultimate_gallery id=”50184″]

राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे का अपमान

  • 68वां गणतंत्र दिवस पर्व आज देश भर में हर्षोलास के साथ मनाया जा रहा है.
  • गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर स्कूलों और सड़कों पर आज देश के नौनिहालों और स्कूली छात्रों के हाथों में तिरंगा दिखाई दिया.
  • तिरंगा हाथों में लिए हर बच्चा अपने दिल में देश भक्ति की शमा जलाये दिखाई दिया.
  • लेकिन जैसे जैसे शाम ढ़लती गई वैसे वैसे कुछ लोगों के दिलों से शायद ये जज्बा भी ख़त्म होता चला गया.
  • शाम तक हालात ये हो गये कि जिस तिरंगे को हाथ में लेकर लोगों के दिलों में देश भक्ति की शमा जली थी वो देश का सम्मान तिरंगा सड़कों पर फिंका हुआ नज़र आया.
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज से कुछ ऐसी ही तस्वीरों को कैद किया हमारे सीनियर फोटो जर्नलिस्ट सूरज कुमार ने.

https://www.youtube.com/watch?v=KKQNhLCkcQs&feature=youtu.be

ये भी पढ़ें :तस्वीरों में देखिये गणतंत्र दिवस परेड की मनमोहक झांकियां!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें