उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के रविवार 29 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था।

यूपी के लिए साथ आये दो युवा नेता:

  • राहुल गाँधी और अखिलेश यादव यूपी चुनाव के तहत गठबंधन कर चुके हैं।
  • जिसके तहत सपा 298 सीट पर कांग्रेस 105 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
  • लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दोनों युवा नेता उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए साथ आये हैं।
  • लेकिन यह गठबंधन इतना भी आसान नहीं था।

एक ने माँ और एक ने पिता को छोड़ा:

  • यूपी चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है।
  • जिसके चलते रविवार को राहुल गाँधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गाँधी जहाँ बैठे थे, वहां से एक पर्ची मिली थी।
  • जिसमें राहुल गाँधी ने लिखा था कि, रायबरेली सीट के बारे में बात कर ली जाये।
  • गौरतलब है कि, रायबरेली कांग्रेस की परम्परागत सीट है।
  • दोनों युवा नेता अब अपने बलबूते पर अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि को मजबूत कर रहे हैं।
  • वहीँ ऐसे में हो सकता है कि, राहुल गाँधी अखिलेश के साथ रायबरेली की सीट को साझा कर सकते हैं।
  • जिसके तहत राहुल गाँधी अपनी माँ सोनिया गाँधी की छत्र-छाया से बाहर निकलकर अब विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं।
  • वहीँ अखिलेश यादव ने सपा प्रमुख को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से उतारकर स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया।
  • जिसके बाद ये तो साफ़ जाहिर हो चुका है कि, राजनीतिक भविष्य के लिए एक ने अपनी माँ और एक ने पिता को छोड़ अलग राजनीतिक राह पकड़ ली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें