कोलकाता में देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स म्यूजियम बनाया गया है। इस म्यूजियम की खासियत यह है कि इसमें देश के पूर्व व वर्तमान दिग्गज खिलाडि़यों से जुड़ी हुई चीजें रखी जाएगी।

पहले खेल म्यूजियम में रखी गई ये चीजें-

  • इस म्यूजियम में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक बनाने के दौरान पहने दस्ताने रखे।
  • म्यूजियम में हरियाणा की रियो पैराओलंपिक में पदक जीतने वाली दीपा मलिक की टी-शर्ट को जगह मिली जो उन्होंने रियो पैरा-ओलंपिक में पहनी थी।
  • हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के साथ अन्य हॉकी के दिग्गजों से जुड़ी चीजें भी म्यूजियम में रखी गई।
  • इसके अलावा क्रिकेटर सौरभ गांगुली, शूटर अभिनव बिंद्रा और अन्य खिलाडि़यों से जुड़ी चीजों को भी स्थान दिया गया।
  • लियोनेल मेसी के बूट को भी इस म्यूजियम में जगह मिली।

6700 वर्ग फुट में फैला है यह म्यूजियम-

[ultimate_gallery id=”51334″]

  • यह म्यूजियम 6700 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
  • इसका उद्घाटन बीते दिन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अभिनव बिंद्र, दीपा मलिक और देवेंद्र झजारिया ने किया।
  • यह म्यूजियम आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
  • इसकी टिकट की कीमत 100 रुपए होगी।
  • लेकिन छात्रों के लिए 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें: युवा खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने हासिल की टी-20 मैच पर जीत

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु और समीर वर्मा ने पहली बार जीता सैयद मोदी बैडमिंटन का खिताब

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें