[nextpage title=”Akhilesh eta” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार 30 जनवरी को एटा और कासगंज के दौरे पर थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने एटा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, अखिलेश यादव ने एटा-कासगंज के दौरे के तहत 5 जनसभाओं को संबोधित किया। पर नेताजी की नाराजगी का डर अखिलेश के संबोधन में साफ़ दिख रहा था

जानिये नेताजी की नाराज़गी को लेकर अखिलेश यादव:

[/nextpage]

[nextpage title=”Akhilesh eta2″ ]

अगर चुनाव जीते तो सम्मान नेताजी का ही बढ़ेगा

  • अखिलेश यादव ने संबोधन के दौरान कहा कि हमने सभी लड़ाइयाँ जीती हैं
  • पार्टी बचाई, साइकिल भी बचाई, अब चुनाव भी हमारा है
  • ये मत भूलिए कि सपा की सरकार आई तो कद नेताजी का ही बढेगा

बहुजन समाज पार्टी पर हमला

  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने आगे बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अगर हाथी का साइज़ और बढ़ गया तो सोचों कितना बड़ा हाथी लगवा देंगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर सरकार बनती है तो सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी का बढ़ेगा।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, न कमल, न हाथी, कोई साइकिल का मुकाबला नहीं कर सकता है।

मन की बात करने वालों से सावधान:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेथरा में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, जो लोग मन की बात करते हैं, उनसे सावधान रहना।
  • अखिलेश यादव ने इसी में आगे जोड़ा कि, हमें यही बताया गया है कि, मन की बात करने वालों का मन चंचल होता है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें