उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने एटा में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

सभा में पहुंचे सभी लोगों का अभिवादन:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को एटा, हाथरस और अलीगढ़ के दौरे पर थे।
  • जिसके तहत अखिलेश यादव ने एटा के जलेसर मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, सभा में पहुंचे सभी लोगों का अभिवादन करता हूँ।
  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, साइकिल से हाथ के मिलने के बाद विकास की रफ़्तार और बढ़ेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा पर हमला:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एटा में जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला किया।
  • उन्होंने जनसभा में लोगों से पूछा कि, अच्छे दिन कहाँ हैं?
  • अखिलेश यादव ने आगे नोटबंदी पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, किसी का रूपया काला या सफ़ेद नहीं होता है।
  • उन्होंने इसी में आगे कहा कि, हमारा लेन-देन काला या सफ़ेद होता है।

ये भी पढ़ें: जिस दिन हम और आप ठान लेंगे उस दिन भ्रष्टाचार खत्म होगा- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें