उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार 1 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ और अलीगढ़ के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

सपा ने 5 सालों में काम नहीं किया:

  • बसपा सुप्रीमो ने अलीगढ़ में अपने सम्बोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा ने 5 सालों में बिल्कुल भी काम नहीं किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, आरक्षण को बचाने के लिए बसपा पूरा जोर लगा रही है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, कई वर्षों से कई बेक़सूर लोग जेल में बंद हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए मायावती ने कहा कि, उनकी समीक्षा कर बेक़सूर लोगों को जेल से रिहा किया जायेगा।

जनता भाजपा से सावधान रहे:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता भाजपा से सावधान रहे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अल्पसंख्यक समाज के हित का हर स्तर पर पूरा ध्यान रखा जायेगा।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने लैपटॉप, मोबाइल के स्थान पर सीधे तौर पर जरुरत के हिसाब से आर्थिक मदद की बात की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्राथमिक स्कूलों में अंडा, दूध, चने व फलों को दिया जायेगा।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, अब बसपा सरकार मूर्तियाँ स्थापित नहीं की जाएँगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें