हमेशा विवादों की वज़ह से चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक संगीत सोम पर एक बार फिर केस दर्ज हुआ है। संगीत सोम पर आचार संहिता उल्लघंन के मामले में केस दर्ज किया गया है। संगीत सोम मेरठ की सरधना सीट से विधायक है। इसी सीट से बीजेपी ने सोम को यूपी चुनाव में फिर अपना उम्मीदवार चुना है।

बिना अनुमति जनसभा संबोधित करना पड़ा भारी

  • सरधना सीट से विधायक संगीत सोम पर बिना अनुमति के चुनावी जनसभा करने का आरोप लगा है।
  • वह सरधना विधानसभा में  मोहनीपुर गांव में जनसभा संबोधित कर रहे थे।
  • इसकी शिकायत होने पर दौराल थाने में सोम के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का केस दर्ज हुआ है।
  • संगीत सोम पर आचार संहिता के उल्लघंन पर दूसरी बार केस दर्ज हुआ है।
  • इससे पहले जनवरी में भी संगीत सोम के खिलाफ इसी संबंध में केस दर्ज हो चुका है।

जनवरी का मामला

  • गत जनवरी माह में संगीत सोम के प्रचार वाहन में कुछ सीडी चलाई जा रही थी।
  • इस सीडी में मुजफ्फरनगर दंगों सहति अन्य मुद्दों से जुड़ी क्लीप चलाई जा रही थी।
  • इसकी शिकायत होने के बाद संगीत सोम पर केस दर्ज हुआ था।
  • केस दर्ज होने के बाद भी संगीत सोम कई मौकों पर विवादित बयान देते नज़र आए थें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें