बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार 2 फरवरी को बुलंदशहर और हाथरस के दौरे पर थीं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो ने पहले बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सभी का आभार:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को बुलंदशहर के दौरे पर थी।
  • जहाँ उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, वो रैली में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, रैली में जो जनसैलाब पहुंचा है, उसे देखकर प्रतीत हो रहा है कि, यूपी में बसपा की सरकार आने वाली है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सभी लोग बसपा को अपना वोट दें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सपना पूरा होने वाला है।

भाजपा पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो ने रैली में आगे भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता में आक्रोश है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा ने अभी तक अपना सीएम प्रत्याशी घोषित नही किया है।
  • आगे उन्होंने समाजवादी पार्टी को कानून-व्यवस्था पर घेरा।
  • उन्होंने कहा कि, सपा में कानून-व्यवस्था नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें