उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 4 फरवरी को मेरठ में विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया था। इस दौरान विजय शंखनाद महारैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रैली है।

जनता का अभिवादन:

  • शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने विजय शंखनाद महारैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में आये सभी लोगों का अभिवादन किया।
  • पीएम मोदी ने रैली में कहा कि, ये मेरा सौभाग्य है कि, मुझे चुनावी बिगुल फूंकने के लिए मेरठ की धरती से मौका मिला।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेरठ की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य दोबारा प्राप्त हुए।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कभी अंग्रेजों से लड़े थे, आज गरीबी से लड़ाई है।

माफियाओं से लड़ाई है:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, कभी अंग्रेजों से लड़े थे, आज माफियाओं से लड़ाई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बहन-बेटी की इज्जत लूटने वालों के खिलाफ लड़ाई है।
  • रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, गंगा-यमुना जैसी पवित्र धाराएँ हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कुछ कर गुजरने का माद्दा रखने वाला है ये उत्तर प्रदेश।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें