उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 4 फरवरी को मेरठ में विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया था। इस दौरान विजय शंखनाद महारैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रैली है।

अमृत योजना:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, मेरठ जैसे शहरों में केंद्र ने अमृत योजना चलाई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 7200 करोड़ दिया गया था, लेकिन 400 करोड़ का काम हुआ।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, केंद्र पैसा भेजता है लेकिन लखनऊ में बैठी सरकार पैसे नहीं खर्च करती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की सरकार का पसीना छूट रहा था, जब मैंने हिसाब लेना शुरू किया।

सपा सरकार ने धोखा किया:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, यूपी की जनता के साथ सपा सरकार ने धोखा किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये सरकार रूकावट है, तब तक विकास संभव नहीं है।
  • साथ ही पीएम ने जनता से पूछा कि, स्वच्छ भारत, स्वच्छ मेरठ और स्वच्छ यूपी के लिए आप सहमत है या नहीं?
  • उन्होंने आगे कहा कि, गन्दगी के कारण गरीब और माध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।

स्वच्छता के लिए 950 करोड़:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, स्वच्छता के लिए 950 करोड़ रूपए केंद्र सरकार ने प्रदेश को दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी का भाग्य बदलना है तो पहले यूपी की सरकार बदलो, भाग्य बदलना शुरू हो जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें