उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी रविवार 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत राहुल गाँधी सूबे के सहारनपुर जिले में पहुंचेंगे।

जनसभा को करेंगे संबोधित:

  • यूपी चुनाव के पहले चरण में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है।
  • जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है।
  • इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी रविवार को सहारनपुर जिले के दौरे पर हैं।
  • राहुल गाँधी सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सहारनपुर के गंगोह में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • राहुल गाँधी कार्यक्रम में करीब 12.45 बजे पहुंचेंगे।

कानपुर में अखिलेश यादव के साथ करेंगे संयुक्त जनसभा:

  • राहुल गाँधी रविवार को सहारनपुर के दौरे पर हैं।
  • सहारनपुर के बाद राहुल गाँधी कानपुर में संयुक्त जनसभा के लिए पहुंचेंगे।
  • संयुक्त जनसभा में राहुल गाँधी के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद भी रहेंगे।
  • यह जनसभा करीब 3 बजे से शुरू होगी।

होना था रोड शो:

  • राहुल गाँधी और अखिलेश यादव रविवार को कानपुर में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • गौरतलब है कि, पहले दोनों नेताओं का कानपुर में रोड शो प्रस्तावित था, जिसे रद्द कर दिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें