बसपा सुप्रीमों मायावती उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए लगातार जनता से संपर्क साधने के लिए जनसभाएं कर रही हैं। इसी क्रम में वह 6 और 7 फरवरी को फरूखाबाद, आगरा, गाजियाबाद और सम्भल में जनसभाएं करेंगी।

मायावती का कार्यक्रम

  • बसपा सुप्रीमों उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश के सभी जिलों में जनसभाएं कर रही है।
  • वह 6 फरवरी को फर्रूखाबाद व आगरा जिले में दो चुनावी जनसभा करेंगी।
  • मायावती पहले फर्रूखाबाद जिले में कलालगंज के रामलीला मैदान जनसभा करेंगी।
  • इसके बाद आगरा के कोठी मीना बजार में जनसभा संबोधित करेंगी।
  • 7 फरवरी को अपने चुनावी अभियान के तहत वह गाजियाबाद और सम्भल जाएंगी।
  • गाजियाबाद और सम्भल जिले में जनसभा संबोधित करने के साथ ही वह विरोधियों पर निशाना साधेंगी।
  • बता दें कि इससे पहले मायावती मेरठ, अलीगढ़, बुलन्दशहर, हाथरस, एटा सहित कई जिलों में जनसभा संबोधित कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें –  छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, गर्दन दबाकर पानी में डुबोकर हत्या की कोशिश!

आज का कार्यक्रम

  • बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज उत्तराखंड में जनसभा संबोधित करेंगी।
  • वह उत्तराखंड के उद्धम सिंह नगर में जनता को आगामी चुनाव के मद्देनज़र संबोधित करने वाली हैं।
  • साथ पार्टी प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार करेंगी।

यह भी पढ़ें – नॉएडा सीट: पंकज सिंह के साथ राजनाथ के लिए ये सीट बनी चुनौती!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें