उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार 7 फरवरी को प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे में पहुंचे थे, जहाँ स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

समाजवादी पार्टी पर हमला:

  • भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत मैनपुरी पहुंचे थे।
  • जहाँ स्वामी प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत से भाजपा नेता ने समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
  • अपने हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, उत्तर प्रदेश अपराध का प्रदेश बन गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में गुंडाराज के चलते पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

पिता-पुत्र ड्रामेबाजी कर रहे हैं:

  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा में पिता-पुत्र की ड्रामेबाजी चल रही है।

गुंडाराज खत्म करना लक्ष्य:

  • समाजवादी पार्टी पर हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे भाजपा के लक्ष्य के बारे में बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा उत्तर प्रदेश में गुंडाराज को खत्म करना चाहती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता ने मथुरा के जवाहरबाग की घटना देख चुकी है।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें