उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 8 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचे थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

2019 के चुनाव में मैं सामने से जवाब दूंगा:

  • बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गाजियाबाद में विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
  • जिसमें उन्होंने आगे कहा कि, 2019 के चुनाव आने दो मैं सामने से जवाब दूंगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ये चुनाव उत्तर प्रदेश के विकास के वनवास को समाप्त करने का चुनाव है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अखिलेश ने 5 साल में निराश किया है।

महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यूपी में सूरज ढलने के बाद कोई महिला अकेले नहीं निकल सकती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं मुलायम सिंह यादव का सम्मान करता हूँ।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, वक्त की मांग है आप बीते 5 साल का हिसाब लो।
  • साथ ही पीएम ने कहा कि, सपा नेताओं ने गुंडों को पाल रखा है।

40 हजार शिकायतें दर्ज हैं:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में आर्म्स एक्ट के तहत 40 हजार शिकायत दर्ज हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था के सुधार की सपा सरकार को कोई चिंता नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें