उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 8 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचे थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

विजय शंखनाद रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • कांग्रेस ने पूरे देश को डुबाया है।
  • अखिलेश यादव इतने डरे हुए हैं कि जो भी मिल जाये उसे गले लगा लेते हैं।
  • किसानों की जमीनों के लुटेरे राजनीति के नेता बनकर बैठे हैं।
  • दिल्ली में जिसको घर चाहिये वो गाजियाबाद और नोएडा की तरफ आता है।
  • हमने बिल्डरों के खिलाफ रियल स्टेट का कानून बनाया है।
  • जमीन माफिया के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया।

प्रदेश सरकार किसानों की दुश्मन:

  • उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों की दुश्मन है।
  • प्रदेश में सिर्फ 14 प्रतिशत किसानों का ही बीमा हुआ अभी तक।
  • उत्तर प्रदेश भाजपा का ये संकल्प है कि जैसे ही बीजेपी की सरकार बनेगी।
  • किसानों का फसल बीमा योजना करने के लिए हमारे नेता गाँव गाँव जायेंगे।
  • व्यापारियों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि ये कालेधन की लड़ाई मेरे बड़े बड़े लोगों के खिलाफ है।
  • देश की सबसे ज्यादा उपजाऊ धरती वाला प्रदेश है यूपी।
  • वोटबैंक की राजनीति करने वाली सरकार को किसानों की परवाह नही है।
  • हमारी सरकार किसानों को सस्ते दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर नही होने देगी।
  • उत्तर प्रदेश की सेवा करने का मुझे अवसर दीजिये।
  • ये लड़ाई विकास और विनाश के रास्ते की लड़ाई है।
  • किसानों को सिचाईं की व्यवस्था मिले।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें