भले राजधानी से कई मंत्री और सांसद हुए हों लेकिन शहर में जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लखनऊ मेट्रों ने भी शहरवासियों को जाम की स्थित से रूबरू कराया है। मेट्रो के निर्माण से हलाकि अभी सालों बाद जाम से छुटकारा मिल पायेगा। लेकिन सुबह ऑफिस के वक्त और ऑफिस से घर जाते वक्त जाम से लोगों को रोजाना घण्टों जूझना पड़ता है।

देखिये कुकरैल बंधे के पास की तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”54327″]

कुकरैल बंधे शाम होते ही लगता है जाम

  • वर्तमान समय में गाजीपुर थाना क्षेत्र में कुकरैल बंधे पर ऊपरगामी सेतु बनाया जा रहा है।
  • इस पुल के निर्माण से काफी लंबा रास्ता कम समय में तय किया जा सकता है।
  • जानकारों का कहना है कि इस बंधे पर ओवर ब्रिज का काम लगभग पूरा है लेकिन निशातगंज से पॉलिटेक्निक जाने वाले मार्ग पर मार्ग के ऊपर बनने वाला महज 60 मीटर पुल का काम अधूरा है।
  • वहीं इस रूट पर मेट्रो का भी काम शुरू हो गया है।
  • इसके कारण यहां शाम को अक्सर भयंकर जाम लगता है।

48 करोड़ 14 लाख रुपये है कुकरैल ब्रिज की लागत

  • इस पुल का निर्माण लोहिया पथ पर गोमती बैराज से रिंग रोड के रूप में खुर्रम नगर तक किया जा रहा है।
  • बताया जा रहा है कि इसका काम करीब 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
  • इसकी लागत करीब 48 करोड़ 14 लाख रुपये आने का अनुमान है।
  • कुकरैल नाले पर बना पुल पूरा होने से लोगों को रिंग रोड से गोमती बैराज की ओर जाने के लिए 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इस पुल की शुरुआत 2009 में शुरू हुआ था।
  • करीब एक किमी लंबे ओवरब्रिज का काम सेना की शूटिंग रेंज बीच में आने पर 2012 में रुक गया था।
  • इस पुल के शुरू होने के बाद वाहन खुर्रम नगर और सर्वोदय नगर से फैजाबाद रोड होते हुए पुल के रास्ते सीधे गोमती बैराज बहुत ही कम समय में पहुंच जायेंगे।
  • लेकिन लखनऊ से वर्तमान समय में सांसद और केंद्रीय गृहमंत्री होने के बाद भी पुल का निर्माण अभी तक न होना लोगों के दिल में एक सवाल तो जरूर खड़ा कर रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें