पूर्वी विधानसभा क्षेत्र 173 में सपा-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. अनुराग सिंह भदौरिया की लोकप्रियता धीमे-धीमे बढ़ती जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में आधी आबादी की भी भागीदारी हो रही है।

बुधवार को यहां किया जनसंपर्क

  • बुधवार को उन्होंने शिवानी विहार, कल्याणपुर में हुई एक बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं का भी जमावड़ा हुआ जिन्होंने आईआईएम कोलकाता के इस युवा ग्रेजुएट के प्रति अपनी आस्था जताई।
  • इन कार्यकत्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन की सराहना की।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकासपरक कार्यों के चलते सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है।
  • सपा सरकार ने सभी के हितों के लिए कार्य किया है।
  • डॉ. भदौरिया ने आज लाल बहादुरशास्त्री वार्ड, आम्रपाली चौराहे पर भी जनसम्पर्क किया।
  • वहीं शाम को इंदिरानगर सेक्टर 25 से लवकुश नगर तक अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया जिसे समर्थन देने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें