उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। अपने प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव गुरुवार 9 फरवरी को प्रदेश में 5 जनसभाएं करेंगे।

अखिलेश यादव की पहली जनसभा:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को प्रदेश में 5 जनसभाएं करेंगे।
  • इस दौरान अखिलेश यादव मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और आगरा जिले में जनसभाएं करेंगे।
  • अखिलेश यादव की पहली जनसभा 11.20 बजे मथुरा के छाता में आयोजित की गयी है।

अखिलेश यादव की दूसरी जनसभा:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मथुरा के बाद हाथरस के सादाबाद पहुंचेंगे।
  • अखिलेश यादव सादाबाद में 12.25 बजे जनसभा को संबोधित करने पहुचेंगे।

अखिलेश यादव की तीसरी जनसभा:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मथुरा, हाथरस के बाद फिरोजाबाद के टूंडला में पहुंचेंगे।
  • अखिल्श यादव यहाँ करीब 1.15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव की चौथी जनसभा:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मथुरा, हाथरस, टूंडला के बाद फिरोजाबाद शहर पहुंचेंगे।
  • अखिलेश यादव यहाँ करीब 2.00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव की पांचवी जनसभा:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी आखिरी जनसभा के लिए आगरा पहुंचेंगे।
  • अखिलेश यादव 3.00 बजे फतेहाबाद और एत्मादपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें