केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के दौरे पर हैं, जिसके तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार 9 फरवरी को सूबे में 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 11 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।

राजनाथ सिंह की पहली जनसभा:

  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह यूपी चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • जिसके तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार 9 फरवरी को प्रदेश में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • इसी क्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पहली जनसभा मथुरा के जैत मैदान गोवर्धन में आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह करीब 11 बजे गोवर्धन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा हाथरस के सिकंदराराऊ के कैरोला मैदान में आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह 12.30 बजे यहाँ रैली को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा नोएडा के रबुपुरा जेवर में आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह यहाँ करीब 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा बागपत के टटीरी कस्बे में आयोजित की गयी है।
  • राजनाथ सिंह करीब 3 बजे यहाँ जनसभा को संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें