उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के मतदान में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं। इसी क्रम बीजेपी के केंद्रीय नेता भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार को बागपत और हाथरस में के दौरे पर थे। उन्होंने दोनों जनसभाओं में विरोधियों को घेरा।

बागपत में गृहमंत्री की जनसभा

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार को बागपत में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे।
  • राजनाथ सिंह ने यहां दावा किया कि पूरे प्रदेश में बीजेपी का तूफान चल रहा है।
  • उन्होंने प्रदेश की जनता से वादा किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर गुंडे जेल में होंगे।
  • साथ ही किसानों की हित में और काम करने की बात कहीं।
  • उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।
  • गृहमंत्री ने बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति ऐसी बन गई है कि बिजली कम बिल ज्यादा आते हैं।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी बिजली की व्यवस्था बदहाल है।

हाथरस जनसभा में गृहमंत्री

  • हाथरस जनसभा संबोधित कर रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शिक्षा का मुद्दा उठाया।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर पूरी तरह से बदहाल हो चुका है।
  • जिसे तत्काल ठीक करने की जरूरत है।
  • उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी।
  • किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में किसान परेशान है।
  • प्रदेश सरकार उसके लिए कुछ नहीं कर रही है।
  • प्रदेश में बीजेपी के आने पर किसानों का कर्ज माफ होगा।
  • उन्हें जीरो परसेंट ब्याज पर कर्ज मिलेगा।
  • साथ ही बिजली के दम भी किये जाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें