उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार 10 फरवरी को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कर्यालय पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने यूपी चुनाव से सम्बंधित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

  • कल पहले चरण का मतदान होगा।
  • इंसान झूठ बोल सकता है मगर आंकड़े कभी झूठ नही बोलते।
  • यूपी की जनता ने भाजपा को विकल्प मान लिया है।
  • उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
  • यूपी में बेहतर शासन किसी ने दिया तो भाजपा ने दिया।
  • 2014 में भी भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की बात कही थी।

बहुजन समाज पार्टी पर हमला:

  • बसपा यूपी में अपनी हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।
  • बसपा यूपी में इस कदर हार गई है कि अब जातिगत वोट माँग रही है।
  • सभी दल मिलकर बीजेपी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी पर हमला:

  • सबसे ज्यादा क्राइम यूपी में होता है।
  • यूनिटी एंड डाइवर्सिटी में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।
  • सपा ने पहले ही हार मान ली है।
  • समाजवादी पार्टी कमजोर हो गयी है।
  • इसीलिए सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।
  • सपा और बसपा दोनों प्रेशर में आ चुकीं हैं।
  • समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन अवसरवादी है।

चुनावी मुद्दा:

  • हम सबका साथ और सबका विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी की सरकार को अच्छा मानती है।
  • अगर सरकार अनुशासित होती तो श्रवण साहू की हत्या की CBI जाँच कराने की माँग करती।
  • हम यूपी सरकार से निवेदन करते हैं कि वो CBI जाँच कराने की माँग करें।
  • उत्तर प्रदेश में बीजेपी ही सशक्त विकल्प है।
  • व्यापारी ईमानदारी के साथ व्यापार करना चाहता है।
  • नोटबंदी का फैसला राजनीतिक लाभ के लिए नही लिया गया है।
  • नोटबंदी का फैसला राष्ट्रहित में लिया है प्रधानमंत्री ने।
  • हम आने वाले चुनाव के बारे में नही सोच रहे हैं, हम आने वाले पीढ़ियों के बारे में सोच रहे हैं।
  • मैं यूपी की जनता से अपील करता हूँ की अधिक से अधिक वोट करें और आपने साथियों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें।
  • यूपी में सरकार बनने के बाद हम तुरंत किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे।
  • आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

वीडियो:

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें