[nextpage title=”kaam” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए अखिलेश यादव और उनकी टीम द्वारा लगातार अखिलेश की विकास कार्यों का हवाला देते हुए जनता से उन्हें वोट देने की अपील भी की जा रही है। अखिलेश यादव के विकास कार्यों के लिए पार्टी  द्वारा एक नारा बनाया गया है `काम बोलता है` जिसके दम पर अखिलेश यादव प्रत्यशियों के लिए वोट मांग रहे है। मगर आज आपको हम बताएँगे इस `काम बोलता है` के नारे की पीछे की पूरी कहानी।

अगले पेज पर जानें, इस नारे की पूरी कहानी :

[/nextpage]

[nextpage title=”kaam2″ ]

आजमगढ़ के युवक की देन है यह नारा :

  • अखिलेश यादव द्वारा उनकी हर जनसभाओं में यह गाना जोर-शोर से बजता है।
  • मगर बहुत काम लोग ही जानते होंगे कि इस नारे का जन्मदाता कौन है।
  • इस नारे को यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले मनोज यादव ने लिखा हुआ है।
  • इसके अलावा मनोज गाने भी लिखते है जिनमें अखिलेश यादव की छवि विकासवादी बनायी गयी है।
  • हालाँकि आपको बता दें कि अखिलेश यादव से मनोज का दूर-दूर तक कोई भी रिश्ता नहीं है।
  • अखिलेश यादव से मनोज का संपर्क 2014 के समय हुआ जब मनोज मुंबई में थे।
  • उस समय उन्होंने चुनाव के मद्देनजर यह नारा लिखकर मुलायम सिंह यादव को भेजा।
  • यह नारा पढ़ते ही तुरंत अखिलेश ने मनोज को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
  • फिर विधानसभा चुनाव का समय आते ही अखिलेश के कार्यो को नारे के जरिये चमकाने के जिम्मेदारी मनोज को मिली।
  • अब मनोज ही उनके लिए हर तरह के नारे लिखते है और अखिलेश यादव खुद भी उस पढ़ कर लागू करते है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें