उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो गया है। पहले चरण में लगभग 64 फ़ीसदी वोटिंग हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान एटा में हुआ। इसके साथ ही सभी राजनैतिक दल अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर चुके हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 फरवरी को बदायूं और मुरादाबाद जिलों के दौरे पर रहेंगे।

अखिलेश यादव का चुनावी दौरा

  • अखिलेश यादव सपा के चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के दौरे पर है।
  • पहले चरण के बाद अब अखिलेश यादव दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में जुट गए है।
  • अखिलेश यादव सोमवार को बदायूं में 5 और मुरादाबाद में 1 जनसभा करने वाले हैं।

अखिलेश यादव की जनसभा कार्यक्रम

  • अखिलेश यादव सुबह 11 बजे मुरादाबाद में जनसभा संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद बदायूं के दूनुपुर बाजार मैदान में 12.45 बजे जनसभा करेंगे।
  • फिर वह नाधा कस्बे में 12.45 बजे पहुंचेंगे।
  • इसके बाद चुनाव प्रचार के लिए बिल्सी मैदान में 1.30 बजे जनसभा करेंगे।
  • उनकी 2.15 बजे बुर्रा अहिवारा मंदिन मैदान में पाचवीं जनसभा होगी।
  • अखिलेश यादव की कल आखिरी जनसभा 3 बजे दातागंत में संबोधित करेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें