उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सोमवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के लखीमपुर जिले में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

किसानों का कर्ज माफ़:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी सीमांत किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेगा।

यूपी ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश ने ही मुझे सांसद और प्रधानमंत्री बनाया है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, साथ ही केंद्र में एक स्थिर सरकार बनाने में आपका योगदान रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार बनते ही पहली मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जायेगा।

मायावती के भ्रष्टाचार पर अखिलेश ने जांच नहीं करायी:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मायावती के भ्रष्टाचार पर अखिलेश ने जनता से वादा किया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश ने जांच कराने का वादा किया था।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन जांच नहीं हुई, क्या यही उनका काम बोलता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मायावती के घोटालों को दबाने के लिए आपको क्या मिला जनता जानना चाहती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें