उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के दौरे पर है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं राहुल गांधी भी अपनी हर सभा में यूपी की जीत का दावा करने के साथ पीएम मोदी पर हमला कर रहे है।

2017 से प्रदेश में बढ़ेगी विकास की रफ्तार

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बरेली जनसभा में कहा कि यूपी के पास सब कुछ है।
  • उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस मिलकर प्रदेश में तरक्की की बहार लगाएंगे।
  • 2017 में सपा सरकार आने पर पूरे प्रदेश और भी तेजी से विकास होगा।
  • उन्होंने कहा लखनऊ के आम और कानपुर के चमड़े का भी जिक्र किया।

केंद्र और मोदी पर हमला

  • राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन काल में बेरोजगारी बढ़ गई है।
  • उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समय में 10 लाख लोगों को रोजगार मिला था।
  • लेकिन पीएम मोदी के शासन काल में रोजगार मिलना तो दूर नोटबंदी से जो था वो भी छीन लिया गया।
  • उन्होंने कहा कि इस समय देश में रोजगार सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
  • पीएम बनने से पूर्व रोजगार देने के वादे को मोदी जी ने पूरा नहीं किया।
  • उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब किसानों के कर्ज माफी पर भी खामोश हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें