उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव संपन्न हो चुके है। 15 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता यूपी दौरे पर है। बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार जनता से सीधा संपर्क कर उन्हें अपनी नीतियों से अवगत करा रहे है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह औरैया में जनसभा संबोधित करने पहुंचे।

यूपी बदल सकता है देश व प्रदेश की राजनीति दिशा

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह औरैया में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने और पार्टी की स्थिति को मजबूत करने पहुंचे।
  • उन्होंने यहां एक जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में देश व प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने की ताकत है।
  • उन्होंने प्रदेश की जनता से अपना वोट सोच समझकर देने के लिए कहा।
  • साथ ही बीजेपी की स्थिर सरकार बनाने में मदद करने की अपील की।
  • साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
  • अटल और मोदी सरकार के किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
  • लेकिन पहले की सरकारों में लाखों करोड़ों के भ्रष्टाचार हुआ हैं।
  • उन्होंने कहा कि पहले के नेता भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर सत्ता को ठोकर मार देते थे,
  • लेकिन पिछले कुछ समय में जीन पर आरोप लगे, उन्हें ऐसा करते नहीं देखा गया।
  • इससे पहले गृहमंत्री ने मैनपुरी में जनसभा संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम ने साइकिल को पहले की पंचर कर दिया।
  • आने वाले दिनों में सपा-बसपा के कीचड़ में भाजपा का कमल खिलने वाला है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें