उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत फरवरी से हो चुकी है, जिसके बाद दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव क्रमशः 15 फरवरी और 19 फरवरी को होना है। जिसके तहत सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। वहीँ तीसरे चरण के चुनाव के तहत 12 जिलों में 69 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी आपस में जोर आजमाइश करेंगे।

तीसरा चरण (19 फरवरी):

  • कुल विधानसभा सीट: 69
  • जिलों की संख्या: 12
  • जिले: फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर।
  • नामांकन शुरू होने की तिथि: 24 जनवरी
  • अंतिम तिथि: 31 जनवरी
  • नामांकन समीक्षा: 2 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की तिथि: 4 फरवरी
  • प्रत्याशियों की संख्या: 826

कानून-व्यवस्था की बात करने वाले चूके:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव में कानून-व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा है।
  • जिस पर लगभग सभी राजनैतिक दल एक-दूसरे से खेल रहे हैं।
  • इतना ही नहीं कानून-व्यवस्था में सबसे कमजोर मानी जाने वाली सपा सरकार भी कानून-व्यवस्था का दम भरने में पीछे नहीं है।
  • वहीँ यूपी चुनाव के तीसरे चरण के तहत सभी दलों ने दिल खोलकर अपराधियों और दागियों को टिकट दिया है।

तीसरे चरण में 14 फ़ीसदी दागी चेहरे:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 826 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
  • 826 प्रत्याशियों में से करीब 14 फ़ीसदी उम्मीदवारों यानी कि 110 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की पुष्टि की है।
  • 110 में से 82 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।
  • जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं पर अत्याचार आदि प्रमुख हैं।
  • वहीँ 110 में से 7 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनपर हत्या के आरोप के तहत मामले चल रहे हैं।
  • इसके अलावा 110 में से 11 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर हत्या के प्रयास,
  • 6 पर महिला अत्याचार और 5 के खिलाफ अपहरण के मामले चल रहे हैं।

सपा के साथी ने बांटे सबसे ज्यादा दागियों को टिकट:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत सपा और कांग्रेस के गठबंधन हो चुका है।
  • जिसके तहत समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
  • समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथी ने अन्य दलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा दागियों को प्रत्याशी बनाया है।
  • कांग्रेस के 14 उम्मीदवारों में से 5 कैंडिडेट दागी हैं।
  • दागियों को टिकट देने के मामले में कांग्रेस का कुल प्रतिशत 36 फ़ीसदी है।
  • वहीँ अन्य दलों के दागी चेहरों की तादाद कुछ इस प्रकार है-
  • समाजवादी पार्टी– 59 में से 13 प्रत्याशी दागी हैं, कुल प्रतिशत 22।
  • भारतीय जनता पार्टी– 67 में से 21 प्रत्याशी दागी हैं, कुल प्रतिशत 31।
  • बहुजन समाज पार्टी– 67 में से 21 प्रत्याशी दागी हैं, कुल प्रतिशत 31।
  • राष्ट्रीय लोक दल– 40 में 5 प्रत्याशी दागी हैं, कुल प्रतिशत 10।
  • 225 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 13 प्रत्याशी दागी हैं, कुल प्रतिशत 6।

करोड़पति प्रत्याशियों के आंकड़े:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का चुनाव 19 फरवरी को होना है।
  • तीसरे चरण के चुनाव के लिए पार्टियों ने दिल खोलकर दागी छवि के नेताओं को टिकट दिया है।
  • वहीँ तीसरे चरण में कुल उम्मीदवारों में से 250 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • जो कि कुल संख्या का 31 फ़ीसदी है।

प्रत्येक दल में करोड़पतियों की संख्या:

  • समाजवादी पार्टी: 59 प्रत्याशियों में से 51 प्रत्याशी करोड़पति हैं, कुल प्रतिशत 86।
  • भारतीय जनता पार्टी: 67 प्रत्याशियों में से 61 प्रत्याशी करोड़पति, कुल प्रतिशत 90।
  • बहुजन समाज पार्टी: 67 प्रत्याशियों में से 56 प्रत्याशी करोड़पति, कुल प्रतिशत 84।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 14 प्रत्याशियों में से 7 प्रत्याशी करोड़पति, कुल प्रतिशत 50।
  • राष्ट्रीय लोक दल: 40 प्रत्याशियों में से 13 प्रत्याशी करोड़पति, कुल प्रतिशत 33।
  • निर्दलीय: 225 प्रत्याशियों में से 24 प्रत्याशी करोड़पति, कुल प्रतिशत 11।
  • यूपी चुनाव के तीसरे चरण में सभी दलों की ओर से करोड़पति और दागी प्रत्याशी उतारे गए हैं।

सबसे अमीर प्रत्याशी:

  • यूपी चुनाव के तीसरे चरण के तहत सभी दलों की ओर से करोड़पतियों और दागियों को टिकट दिया गया है।
  • जिसके तहत यूपी चुनाव के तीन सर्वाधिक अमीर प्रत्याशी के नाम कुछ इस प्रकार हैं।
  • सीतापुर महोली से सपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता इस सूची में पहले स्थान पर हैं।
  • अनूप की कुल संपत्ति 42 करोड़ रुपये है।
  • कानपुर नगर के किदवई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर इस सूची में दूसरे नंबर हैं।
  • अजय की कुल संपत्ति 31 करोड़ रुपये की है।
  • कानपुर देहात के सिकंदरा से सपा प्रत्याशी सीमा सचान इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
  • उनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें