उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी कन्नौज जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बड़ी संख्या में आने के लिए धन्यवाद:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, रैली में बड़ी संख्या में आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, पहले मैं सभी से माफ़ी माँगना चाहता हूँ।
  • उन्होंने कहा कि, जनसभा के लिए इतना बड़ा मैदान किया गया, फिर भी छोटा पड़ गया।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, लोग छतों पर बैठकर भाषण को सुन रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, मैं सभी से भाजपा की ओर से माफ़ी मांगता हूँ।

ह्रदय से आभार:

  • कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आप इतनी बड़ी मात्रा में आशीर्वाद देने आये हैं, आपका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चुनावी सभा में आया हूँ तो चुनाव की बात तो करूँगा ही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें