उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महाराजपुर पहुंची थी, जहाँ उन्होंने सतीश महाना के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

स्मृति ईरानी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का बोलबाला है।
  • समाजवादी पार्टी गुंडों को परिभाषित करती है।
  • कांग्रेस के युवराज को आगे बढ़ाने के लिए पूरी पार्टी संघर्ष कर रही है।
  • उनकी गाड़ी नहीं चल रही थी, इसलिए वो साइकिल पर सवार हो गए हैं।
  • सपा परिवार की एक प्रत्याशी भी यह मान चुकी है कि, क्राइम का ग्राफ बढ़ा है।
  • उत्तर प्रदेश में कुछ लोग कह रहे हैं कि, ये साथ पसंद है।
  • लेकिन सच्चाई यह है कि, लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं न ही प्रदेश।
  • उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि, गुंडाराज से मुक्ति मिले।
  • सपा के युवा नेतृत्व में इतना दम होता तो गठबंधन की जरुरत नहीं पड़ती।

कांग्रेस वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है:

  • राहुल गाँधी को पूरी पार्टी मिलकर आगे बढ़ा रही है।
  • कांग्रेस उत्तर प्रदेश में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है।
  • उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
  • सपा सरकार में कितने नौजवानों को रोजगार मिला।
  • लोगों को नौकरी देने से पहले लक्ष्मी के दर्शन कराये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें