उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

यूपी में बहुत भयंकर बीमारी हो गयी है:

  • प्रधानमंत्री ने हरदोई में आगे कहा कि, यूपी में भयंकर बीमारी हो गयी है, थाने सपा कार्यालय बन गए हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, सपा नेता से पूछे बिना किसी की शिकायत दर्ज नहीं होती है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, यूपी में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भेदभाव नहीं होना चाहिए।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक यूपी से गुंडागर्दी नहीं खत्म होगी।

उत्तर प्रदेश में काम नहीं कारनामा बोलता है:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं होती हैं।
  • अखिलेश सरकार पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ये काम नहीं कारनामा बोलता है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, लोकतंत्र में अगर कोई उभर रहा है तो ये लोग उनका पत्ता साफ़ कर देते हैं।

आजम खान पर हमला:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई में बिना नाम लिए सपा के विवादित नेता आजम खान पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यहाँ गैंगरेप की घटना पर आप बयानबाजी करते हैं।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे जोड़ा कि, क्या आप यूपी को अपना परिवार नहीं मानते हैं क्या?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें