[nextpage title=”dimple” ]

उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार की कमान अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने भी अपने कंधों पर उठा ली है। एक ओर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं, वहीं डिंपल यादव भी अब तक दर्जनों जनसभाएं कर चुकी है। डिंपल यादव शुक्रवार को औरैया जिले में प्रचार अभियान के तहत दौरे पर थी। उन्होंने यहां एक जनसभा संबोधित की। इस जनसभा में उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर डिंपल ने दिया हैरान करने वाला बयान दिया।

अगले पेज पर जाने के लिए क्लिक करें

[/nextpage]

[nextpage title=”dimple2″ ]

जनसभा में डिंपल यादव का बड़ा बयान

  • औरैया जिले में सपा के लिए जनसभा संबोधित करने पहुंची डिंपल ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ी बात कह दी।
  • उन्होंने कहा कि यह अखिलेश यादव का फाइनल चुनाव है।
  • हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि इसका मतलब क्या है।
  • उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस चुनाव में उनकी सरकार बनना बेहद जरूरी है।
  • वरना उनके विरोधी आगे उनके लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

महिलाओं को आरक्षण

  • डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार में काफी भर्तियां की गई।
  • इन भर्तियों में महिलाओं को काफी प्राथमिकता दी गई।
  • उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
  • यूपी सरकार की भर्तियों में महिलाओं के लिए आयु सीम खत्म की जाएगी।

लोग सपा को कर रहे बदनाम

  • डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार में बहुत काम किया गया है।
  • यूपी में जो विकास हुआ वह देश के लिए उदाहरण है।
  • सबसे तेजी से मेट्रो और एक्सप्रेस वे का निर्माण सबके सामने है।
  • लेकिन फिर भी लोग सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
  • उन्होंने कहा कि सपा ने पिछले घोषणा पत्र की योजनाओं को जमीन पर उतारा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें