उत्तर प्रदेश चुनाव के पहला और दूसरा चरण शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी ताक झोक रहे हैं। 19 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी सांसद शुक्रवार को उन्नाव में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व की तरह ही एक विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मियागंज के नाम पर विवादित बयान

  • बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मियागंज का नाम बदलने को लेकर विवादित बयान दे डाला।
  • उन्होंने चुनावी जनसभा संबोधन के दौरान कहा कि इलाका उन्नाव की जगह गोरखपुर में होता तो इसका नाम बदल देते।
  • उन्होंने कहा कि मियागंज गोरखपुर में होता तो अब तक इसका नाम मायागंज कर चुके होतें।

सपा पर हमला

  • योगी ने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने जनता को भ्रमित किया है।
  • इस सरकार में नौकरियां केवल इटावा और मैनपुरी के लोगों की मिली।
  • भर्ती और शिक्षा क्षेत्र में खुब घोटाले हुए है।
  • योगी ने कहा कि इस समय सपा और बसपा सिर्फ सरकार बनाने के बारे में सोच रही हैं,
  • इन दोनों पार्टियों को विकास से कोई लेना देना नहीं हैं।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें