उत्तर प्रदेश चुनाव का पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है। अब यूपी विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। 19 फरवरी को तीसरे चरण के लिए 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी बढ़त का दावा कर रही है। वहीं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बसपा की भारी मतों से जीत का दावा किया है।

विरोधियों का सूपड़ा होगा साफ

  • बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शनिवार को गोरखपुर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने पहुंचे।
  • उन्होंने यहां कहा कि बसपा अब तक दो चरणों के चुनाव में जीत रही है, बसपा को काफी सीटें मिलने वाली हैं।
  • उन्होंने कहा कि सातों चरण के रिजल्ट आने के बाद विऱोधियों को जवाब मिल जाएगा।
  • सतीश चंद्र मिश्रा ने दावा किया कि बसपा को इतने वोट मिलेंगे कि विरोधी गिन नहीं पाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि इस यूपी विधानसभा चुनाव में विरोधियों का सूपड़ा साफ होना तय है।
  • उन्होंने कहा कि इस बार बसपा 2007 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगी।
  • साथ ही प्रदेश में बसपा पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएंगी।

गठबंधन व बीजेपी पर हमला

  • सतीश चंद्र मिश्रा ने बसपा के विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों खत्म होने के कागार पर है।
  • दोनों को जनता की तरफ से किनारे कर दिया गया है।
  • इसलिए वह अपनी साख बचाने के लिए साथ हो गई हैं।
  • वहीं बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने खुद पता है, बसपा एकतरफ जीत हासिल करेगी।

देखें वीडियो –

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें